बेलामेंटे प्री स्कूल में हुआ सेमिनार, डीएसपी शीला सुराना ने बच्चों को बताया गुड और बेड टच का अंतर

बेलामेंटे स्कूल में बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में परिचित कराने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी शीला सुराना ने बच्चों को गुड और बेड टच को पहचानना सिखाया।

Aug 31, 2022 - 01:47
Aug 31, 2022 - 01:59
 0
बेलामेंटे प्री स्कूल में हुआ सेमिनार, डीएसपी शीला सुराना ने बच्चों को बताया गुड और बेड टच का अंतर
बेलामेंटे प्री स्कूल में बच्चों को गुड और बेड टच का अंतर समझाती डीएसपी शीला सुराना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बेलामेंटे प्री स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया। इसमें डीएसपी शीला सुराना ने बच्चों को बेड व गुड टच के बारे में बताया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि क्या चीज उनके लिए अच्छी है और क्या बुरी। यह जान कर वे अपना बचाव कर सकते हैं।

150

स्कूल की सेंटर हेड नवीना डोमिनिक ने बताया सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक करना था। सेमिनार में डीएसपी शीला सुराना ने बच्चों को समझाया कि क्या चीज हमारे लिए अच्छी है और क्या चीज बुरी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि जब कोई आपको छूता है और उसके छूने से आपको प्यार का एहसास होता है या अच्छा लगता है या कोई छूकर आपको सुरक्षित महसूस कराता है तो यह गुड टच है। जब आपका कोई दोस्त आपका हाथ पकड़ता है तो उसे अच्छा फील होता है।

500
200

डीएसपी सुराना ने गुड और बैड टच का अंतर भी बच्चों को समझाया, ताकि आने वाले समय में वे सावधान रह सकें और अनजान व्यक्ति के संपर्क में न आ पाएं। इससे उनके साथ कोई दुर्घटना नहीं होगी। सेमिनार के प्रारंभ में बेलामेंटे स्कूल के एमडी विजय शर्मा ने डीएसपी सुराना का स्वागत किया।

--------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न होंअपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।