अखिल भारतीय क्षेत्रीय श्री टांक महासभा के चुनाव संपन्न, प्रकाशचंद्र टांक (माताजी वाले) पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

अखिल भारतीय श्री टांक महासभा की मध्य प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर रमेशचंद्र टांक (माताजी वाले) पुनः चुन लिए गए। रतलाम में हुए चुनाव में अन्य पदों के लिए भी निर्वाचन हुआ।

May 15, 2023 - 20:23
 0
अखिल भारतीय क्षेत्रीय श्री टांक महासभा के चुनाव संपन्न, प्रकाशचंद्र टांक (माताजी वाले) पुनः अध्यक्ष निर्वाचित
टांक समाज के निवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेशचंद्र टांक और अन्य पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय श्री टांक महासभा के निर्वाचन रतलाम में संपन्न हुए। 10 पदों के लिए हुए चुनाव में मतों की गणना देर रात तक चली। इसमें मप्र क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर प्रकाश टांक (माताजी वाले) 75 मत से विजयी रहे।

निर्वाचन स्थानीय टांक मार्केट में निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द्र टांक (सरवन), सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार एवं मनीष कुमार टांक ने सम्पन्न करवाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित गिनती के बाद अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

चुनाव 10 पदों के लिए हुए थे। अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश टांक (आलोट), मंत्री राजेश टांक (रतलाम), संयुक्त मंत्री मदनलाल टांक (रतलाम), कोषाध्यक्ष राकेश हीरालाल टांक (रतलाम), आयव्यय निरीक्षक अनोखीलाल टांक (रावटी), भवन समिति प्रबंधक आनंदीलाल टांक (गुणावद), महिला अध्यक्ष मंजू पति हिम्मत टांक, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोज - विष्णु टांक (शिवगढ़), शिक्षा समिति प्रबंधक बसंतीलाल टांक (रतलाम) निर्वाचित हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान देर रात तक समाजजन का जमावड़ा रहा। चुनाव संपन्न करवाने में बाबूलाल टांक, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष कांतिलाल टांक (इंजीनियर), मुकेश टांक (एडवोकेट), मीता टांक, संगीता टांक, पूर्व निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र टांक, पार्षद रणजीत टांक आदि ने सहयोग दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।