भारत विकास परिषद में नवाचार, पहली बार सभी प्रमुख पदों पर महिलाएं हुईं काबिज, प्रांताध्यक्ष बोले- यह नवाचार हमारे लिए हर्ष व गौरव की बात

भारत विकास परिषद के वार्षिक मिलन समारोह के दौरान वर्ष 2022-23 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। पहली बार परिषद के सभी प्रमुख पदों पर महिलाएं चुनी गईं। मंदसौर शाखा की पदाधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष कार्य करने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।

भारत विकास परिषद में नवाचार, पहली बार सभी प्रमुख पदों पर महिलाएं हुईं काबिज, प्रांताध्यक्ष बोले- यह नवाचार हमारे लिए हर्ष व गौरव की बात
नीतू मेहता (अध्यक्ष), प्रीति अग्रवाल (सचिव), ममता सोलंकी (महिला शाखा प्रमुख)

परिषद की मंदसौर शाखा अध्यक्ष नीतू मेहता, सचिव प्रीति अग्रवाल और शाखा महिला प्रमुख ममता सोलंकी निर्वाचित

एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । भारत विकास परिषद की मंदसौर शाखा का वार्षिक मिलन समारोह श्रीजी नर्सिंग कॉलेज परिसर में हुआ। इस दौरान परिचय सत्र, गेम्स के साथ वर्ष 2022-23 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। यह पहला मौका है जब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पदों पर महिलाएं चुनीं गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।

मिलन समारोह की अतिथि सेंट्रल रीजन महिला प्रमुख रेखा पोरवाल एवं मध्यभारत पश्चिम प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील सिंहल व श्रीमती नीता अग्रवाल (नीमच) रहीं। शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। वर्तमान अध्यक्ष अजय मरच्या ने 2021-22 में शाखा द्वारा किए कार्यों से अवगत कराया। आगामी वर्ष में नवाचार करने को लेकर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष निखिल मांदलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात् परिचय-सत्र, गेम्स एवं सहभोज हुआ। आयोजन के दौरान 2022-23 की काराय्कारिणी का निर्वाचन किया गया।

पहली बार सभी पदाधिकारी महिलाएं होना गर्व की बात- सिंहल

मध्यभारत पश्चिम प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सिंहल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि नए सत्र की शुरुआत ही नवाचार से हुई। मंदसौर नगर में भारत विकास परिषद की शाखा में पहली बार सभी पदाधिकारी महिलाएं होंगी। यह हर्ष एवं गर्व की बात है। यह आगामी कार्यकाल में नवाचार कर सेवा व संस्कारों के कार्यों द्वारा परिषद के नाम का मंदसौर नगर में परचम फहराएंगी।

वंचित महिलाओं व बालिकाओं का सहयोग करें- पोरवाल

सेंट्रल रीजन महिला प्रमुख रेखा पोरवाल ने कहा कि कदम दर कदम बढ़ाते हुए महिलाएं अपने आसपास निवासरत या समाज में वंचित महिलाओं व बालिकाओं का ध्यान रख कर उनकी दैनिक आवश्कताओं की पूर्ति कर उन्हें सहयोग करें। पोरवाल ने साथ ही भारत विकास परिषद महिला बाल विकास का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘एनीमिया मुक्त भारतबेटी है तो सृष्टि हैपर सेवाकार्य करने पर महिलाओं को अवगत कराया।

ये बनीं पदाधिकारी, बताया अपना संकल्प

आगामी सत्र हेतु अध्यक्ष नीतू संजय मेहता, सचिव प्रीति राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीतिका निखिल मांदलिया, शाखा महिला प्रमुख ममता विष्णु सोलंकी चुनीं गईं। अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन के लिए आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से किया जाएगा। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मेहता ने कहा कि नगर के अधिक से अधिक लोगों को भारत विकास परिषद से जोड़ा जाएगा।

ये रहे मौजूद

शाखा के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल, मनोज मेहता, मनोज जैन, विष्णु सोलंकी, राकेश अग्रवाल, पंकज रत्नावत, आशीष सेठिया, आरती चैधरी व सभी महिला सदस्या। संचालन पूर्व शाखा अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी देवेन्द्र मरच्या (एडवोकेट) ने किया। आभार वर्तमान सचिव दीपक सैनी ने माना।