ब्रेकिंग न्यूज : चलती बस में लगी भीषण आग, जलने से 8 यात्रियों की मौत और कई गंभीर झुलसने की खबर, गुना से आरोन जा रही थी बस, देखें वीडियो...
गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। आग में 8 लोगों के जिंदा जलने और कई यात्रियों के गंभीर झुलसने की खबर है।
अगम द्विवेदी
एसीएन टाइम्स @ गुना । गुना से अरोन जा रही एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। आग ऐसा विकराल रूप लिया कि पलभर में बस खाक में तब्दील हो गई। हादसे में 8 यात्रियों के जिंदा जलने और कई के गंभीर घायल होने की बात कही जा रही है। जानकारी मिलते ही गुना कलेक्टर और एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के गुना से आरोन जा रही एक यात्री बस में दुहाई मंदिर के पास भीषण आग लग गई। बस में 30 से 40 यात्री सवार होने की बात सामने आई है। चीख पुकार। जिंदा जल रहे बस में बैठे यात्री। कलेक्टर-एसपी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।@CMMadhyaPradesh@PMOIndia#guna #accident pic.twitter.com/bmIsDCHjJi — ACNTIMES (@acntimes) December 27, 2023
हादसा बुधवार को रात करीब नौ बजे बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में दुहाई मंदिर के पास हुआ। एक अज्ञात डंपर की टक्कर से बस (MP08P0199) पलट गई और आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से 40 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही समय में बस खाक में तब्दील हो गई। हादसे के बाद यात्री बस की खिड़कियों से कूदते हुए और जलते हुए अस्पताल की ओर भागते देखे गए। प्रशासन द्वारा 15 घायलों को गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए थे।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच और आर्थिक सहायता देने के आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में बस में भीषण आग से अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा हादसे में झुलसे यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मैंने… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 27, 2023
पंजीयन, बीमा, टैक्स सहित सबकुछ हो चुका था खत्म
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई 35 सीटर बस सिकरवार ट्रैवल्स की बताई जा रही है। यह भानुप्रताप सिकरवार के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि इसका रजिस्ट्रेशन 2008 में जारी हुआ था जो 15 साल 3 माह 25 दिन के लिए वैध था। यानी वह 17 फरवरी 2022 में ही खत्म हो चुका था। बीमा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं. लि. का था जो कि 30 अप्रैल 2021 को ही खत्म हो चुका था। इसी तरह टैक्स भी 31 जुलाई 2022 तक का भरा था। बस की हालत भी काफी खराब थी। क्षेत्र में चलने वाली अन्य बसों के भी ऐसे ही हाल हैं। ऐसे में परिवहन विभाग की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर से दूरभाष पर की बात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे को लेकर अपने X हैंडल पर लिखा कि गुना आरोन रोड पर यात्री बस में आग लगने की खबर दुखदायी है। घटना की खबर मिलते ही गुना कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। ईश्वर इस हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करे। हादसे में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
गुना आरोन रोड पर यात्री बस में आग लगने की खबर दुखदायी है। घटना की खबर मिलते ही गुना कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।
ईश्वर इस हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।… — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) December 27, 2023
गुना से आरोन जा रही एक यात्री बस में लगी भीषण आग से कुछ यात्रियों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शाँति एवं शोकाकुल परिजनों को सम्बल प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूँ। — Pradhuman Singh Tomar (@PradhumanGwl) December 27, 2023
10-10 लाख मुआवजा देने की मांग
विजयपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की मांग की है।
गुना से आरोन जा रही एक यात्री बस में लगी भीषण आग से कुछ लोगो के मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शाँति एवं शोकाकुल परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
साथ ही शासन से मांग करता हूँ मृतको के परिजनों को 10-10 लाख का मुहावजा व घायलों के… pic.twitter.com/xDDTRFdSar — Ramniwas Rawat (@rawat_ramniwas) December 27, 2023
गुना सांसद डॉ. यादव ने जताया दुःख
गुना से आरोन जा रही यात्री बस की डंपर से टकराव के कारण आग लगने व कुछ लोगों के जलने की दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/Ng7eD8hGbM
— Dr.Krishnapal Singh Yadav (@DrKPSinghYadav) December 27, 2023


