डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अपर कलेक्टर और एपीएस गहरवार ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

बड़वानी से स्थानांतरित होकर आईं डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अपर कलेक्टर और एपीएस गहरवार ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।

Mar 29, 2023 - 21:27
Mar 29, 2023 - 22:43
 0
डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अपर कलेक्टर और एपीएस गहरवार ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
डॉ. शालिनी श्रीवास्तव अपर कलेक्टर का और एपीएस गहरवार नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह रतलाम अपर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। डॉ. श्रीवास्तव बड़वानी से स्थानांतरित होकर रतलाम आई हैं। इसके अलावा नवागत नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार ने भी पदभार ग्रहण कर लिया।

बुधवार दोपहर नगर निगम के नए आयुक्त एपीएस गहरवार ने भी पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के दौरान आयुक्त के निजी सचिव सुभाष गोयल, उपायुक्त विकास सोलंकी, सिटी इंजीनियर जी. के. जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे। गहरवार को आयुक्त हिमांशु भट्ट का स्वास्थ्य खराब होने के बाद अवकाश पर चले जाने के कारण यहां पदस्थ किया गया है। भट्ट की अस्वस्थता के बाद संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को आयुक्त का प्रभार दिया गया था।

गहरवार ने पदभार ग्रहण करन के बाद महापौर प्रहलाद पटेल की मुलाकात की। नवागत आयुक्त का स्वागत नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्यों व पार्षदों तथा नगर निगम के अधिकारियों ने भी किया। आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से ताकीद की कि शहरवासियों को सुविधाओं के लिए मोहताज नहीं होना पड़े। इसका सभी ध्यान रखें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।