बिजली कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारियों के आंदोलन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिया समर्थन, संगठन को सौंपा समर्थन पत्र

बिजली कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी अपने नियमितिकरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रांकपा ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।

Jan 28, 2023 - 15:12
 0
बिजली कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारियों के आंदोलन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिया समर्थन, संगठन को सौंपा समर्थन पत्र
बिजली कंपनी के कर्मचारियों को समर्थन पत्र सौंपते रांकपा के जिला अध्यक्ष जाफर हुसैन शाह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) ने बिजली कंपनी में सेवाएं दे रहे रतलाम आउट सोर्स कर्मचारियों की यूनियन के आंदोलन को समर्थन दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में समर्थन पत्र यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाइज एवं इंजीनियर्स को समर्थन पत्र सौंपा।

समर्थन पत्र रांकपा के संभाग प्रभारी एवं रतलाम जिला अध्यक्ष जाफर हुसैन शाह और शहर अध्यक्ष एडवोकेट जहीरउद्दीन ने सौपा। उन्होंने बताया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार, प्रदेश अध्यत्रक्ष हेमंत पाल एवं प्रदेश प्रभारी मधु कुकरेजा के निर्देशानुसार पार्टी ने आउट सोर्स कर्मचारी यूनियन को समर्थन दिया गया है।

150

500
200

जाफर के अनुसार मप्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव में झूठे वादे किए गए थे। इनकों पूरा नहीं किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इस मामले में सिर्फ वादे ही किए गए जो आज तक पूरी नहीं हुए। आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी व सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।