सतर्कता से सफलता ! नाकाबंदी कर वाहन चैक कर रही थी पुलिस, मिल गए हथियारों के साथ मिल गए 6 बदमाश

रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 2 वाहन जब्त किए। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सतर्कता से सफलता ! नाकाबंदी कर वाहन चैक कर रही थी पुलिस, मिल गए हथियारों के साथ मिल गए 6 बदमाश
नाकाबंदी के दौरान रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस तथा दो वाहन जब्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास हथियारों के कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिले।

यह जानकारी एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया को दो। उन्होंने बताया कि 18 जून 2026 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के समीप सघन वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पलसोड़ा की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार छह युवक तेज रफ्तार में आते दिखाई दिए।

संदेह होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल चला रहे रोहित उर्फ कृष्णा माली के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं एक्टिवा स्कूटी चला रहे जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू की तलाशी में एक अन्य अवैध पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।

ये भी पढ़ें

लाइसेंस नहीं, वाहन दस्तावेज भी गायब

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन चालकों के पास वाहनों के आवश्यक दस्तावेज और वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थे।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों हथियार, कारतूस और वाहन जब्त कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से कई के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, धोखाधड़ी, जुआ एक्ट तथा अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि मुख्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 39/192 एवं 146/196 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से प्राप्त किए और उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोहित उर्फ कृष्णा माली (19), निवासी मंडले कॉलोनी, राऊ जिला इंदौर, हाल मुकाम विनोबा नगर, रतलाम
  • वरुण उर्फ बंटी भार्गव (23), निवासी ग्राम बाजनखेड़ा, थाना स्टेशन रोड, रतलाम
  • अबरार हुसैन (26), निवासी पीएनटी कॉलोनी, गली नंबर-2, रतलाम
  • जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू सोलंकी (34), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  • दीपेश उर्फ छोटा गोलू पाल (22), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  • दीपांशु डाबी मालवीय (20), निवासी ग्राम भामल, थाना थांदला, जिला झाबुआ

यह सामग्री हुई जब्त

आरोपियों के पास से 02 अवैध पिस्टल (मैगजीन सहित), 06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर), 1 पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZJ-7000, 01 एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP-ZH-0933 सहित कुल ₹1.80 लाख का सामान जब्त हुआ।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा, रविराज सिंह, मोहन चौहान, रवि चंदेल, राजेश सेंगर, अर्जुन खींची, किशन तथा चालक मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

रोहित उर्फ कृष्णा पिता नरेन्द्र माली

  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 1362/20.12.2024, धारा 115, 238, 309(6), 310, 324(5), 61 बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 673/27.09.2024, धारा 115(2), 118(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 960/16.12.2024, धारा 296, 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 114/05.03.2026, धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि
  • औ.क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्

2. जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी

  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 235/23.05.2020, धारा 323, 324, 341, 506, 34 भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 599/02.09.2023, धारा 13 जुआ एक्ट
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 376/24.06.2018, धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 03/02.01.2017, थाना स्टेशन रोड, धारा 307, 323, 294, 147, 148 भादंवि
  • औ. क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

3. अबरार पिता जाकिर हुसैन

  • जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 186/01.12.2018, धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 290/01.05.2023, धारा ¾ जुआ एक्ट
  • स्टेशन रोड थाना में अपराध क्रमांक 137/02.03.2024, धारा 13 जुआ एक्ट
  • औ.क्षे. थाना रतलाम, प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

ये भी पढ़ें

4. दीपेश उर्फ छोटा गोलू पिता अशोक पाल

  • जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 137/02.03.2024, धारा 13 जुआ एक्ट
  • औ. क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026,धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

5. दीपांशु पिता गोपाल डाबी मालवीय

  • थाना थांदला (जिला झाबुआ) में अपराध क्रमांक 143/03.03.2023, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
  • औ.क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

ये भी पढ़ें