हड़ताली ट्रक ड्राइवरों को रतलाम SP राहुल कुमार लोढ़ा ने दी ऐसी हिदायत, बोले- अगर व्यवस्था बिगाड़ी तो हो जाएगी कार्रवाई, देखिए वीडियो...

हड़ताल को उग्र रूप देने वाले हड़ताली ड्राइवरों के लिए रतलाम एसपी ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि ड्राइवर हड़ताल करें लेकिन कानून के दायरे में रह कर।

Jan 1, 2024 - 22:56
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने हड़ताली ड्राइवरों को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। उन्होंने कहा है कि वे हड़ताल करें और अपनी मांग भी उचित तरीके से रखें, उनकी मांग संबंधित तक पहुंचाई जाएगी। एसपी के अनुसार यदि हड़ताल के दौरान वे अन्य ड्राइवरों को जबरदस्ती रोकते हैं या इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होती हैं तो ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी, उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।