रतलाम के रणजीत सिंह चौहान उज्जैन डिविजन दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान बने, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं रणजीत

पूर्व भारतीय सैनिक रणजीत सिंह चौहान को उज्जैन डिविजन दिव्यांग क्रिकेट टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

Sep 14, 2022 - 20:55
 0
रतलाम के रणजीत सिंह चौहान उज्जैन डिविजन दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान बने, भारतीय  सेना से सेवानिवृत्त हैं रणजीत
रणजीत सिंह चौहान।

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन/रतलाम । दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सीनियर खिलाड़ियों की अनुसंशा पर रतलाम निवासी रणजीत सिंह चौहान को  उज्जैन डिवीजन क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। चौहान सेवानिवृत्त आर्मी मैन हैं।

जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह चौहान विगत 2019 में आर्मी से गर्नेडियर के पद से 19 वर्ष की देशसेवा कर सेवानिवृत हुए हैं। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और हाल ही में हुए दिव्यांग मैट्रिक मैच में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनको उज्जैन डीवीजन दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान पद पर नियुक्त किया गया। चौहान के नियुक्ति से दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उक्त नियुक्ति पर रणजीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।