रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी स्पर्धा के परिणाम घोषित, देखें किस वर्ग में कौन बना विजेता

विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

Aug 18, 2023 - 01:15
 0
रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी स्पर्धा के परिणाम घोषित, देखें किस वर्ग में कौन बना विजेता
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन नई दिल्ली (रजिस्टर्ड) एवं रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता रामचंद्र-मीना पोरवाल स्मृति में आयोजित की गई।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम गत दिवस घोषित कर दिए गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश पोरवाल, क्लब अध्यक्ष हितेश सुराणा एवं सचिन गौरव ऐरन ने बताया छह वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

प्राप्त प्रविष्टियों में से बेहतर का चयन निर्णायकों द्वारा कर दिया गया है। निर्णायकों में अधिवक्ता एवं रंगकर्मी कैलाश व्यास, आर्टिस्ट दीपाली मूंदड़ा, समाजसेवी अर्चना सुराणा व नीतिका ऐरन ने निभाई। सभी विजेताओं को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम 

स्कूली छात्र वर्ग

प्रथम : दिति शर्मा

द्वितीय : देशना घोचा

तृतीय : धनीषा सुराणा

पुरुष वर्ग

प्रथम : निमिष दुबे

द्वितीय : गौतम जैन

तृतीय : अनमोल सुरोलिया

प्रोफेशनल वर्ग

प्रथम : हर्ष केलवा

द्वितीय : रजत मंडलोई

तृतीय : अक्षत मोदी

ओपन वर्ग

प्रथम : हेमंत भट्ट

द्वितीय : गौरव शर्मा

तृतीय : अतीक चौहान

महाविद्यालय वर्ग

प्रथम : आभा बोथरा

द्वितीय : वेदांत द्विवेदी

तृतीय : तन्वी जावेद

महिला वर्ग

प्रथम : रीना बलदवा

द्वितीय : रंजन माथुर

तृतीय : प्रियंका लुनिया

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।