रॉयल हॉस्पिटल के 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर महाअभियान के तहत जड़वासा खुर्द में लगा शिविर, 168 लोगों ने लिया लाभ

रॉयल हॉस्पिटल ने रतलाम के जड़वासा खुर्द में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 168 लोगों का परीक्षण कर दवाई दी।

Jul 30, 2023 - 21:18
Jul 31, 2023 - 01:25
 0
रॉयल हॉस्पिटल के 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर महाअभियान के तहत जड़वासा खुर्द में लगा शिविर, 168 लोगों ने लिया लाभ
रतलाम के जड़वासा खुर्द गांव में आयोजित रॉयल कॉलेज के स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सकीय स्टाफ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा ग्राम जड़वासा खुर्द में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जड़वासा खुर्द एवं आसपास 168 रहवासियों ने लाभ लिया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर करीब तीन घंटे चल चला। इसमें जड़वासा खुर्द एवं आसपास के गांवों के रहवासियों का 4 डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया। सेवाएं देने वालों में डॉ. शमशुल हक़, डॉ. वी. एस. चौहान, महिला चिकित्सक आशिता ठाकुर एवं आदित्यपाटीदार ने ने शिविर में आए लोगों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में जड़वासा खुर्द के सरपंच सुरेश परमार एवं क्षेत्र के मांगीलाल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, शांतिलाल सांकला, बलराम पाटीदार सहित ग्रामवासियों ने सहयोग दिया।

हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एसपीओ-2 की जांच की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई। शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के संजीत परिहार, करुणा डामोर, दीपेंद्र शर्मा, बंसी भाभर आदि ने सहयोग दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।