वसंत पंचमी पर विशेष गीत : कभी इधर भी वसन्त आना...

वसंत पंचमी पर युवा कवि आशीष दशोत्तर द्वारा रचित गीत... का आप भी आनंद लीजिए...

Feb 5, 2022 - 09:21
Feb 5, 2022 - 09:23
 0
वसंत पंचमी पर विशेष गीत : कभी इधर भी वसन्त आना...

कभी इधर भी वसन्त आना...

ख़बर हमारी कभी तो लेने
ज़रा इधर भी वसंत आना।
हमारी नासमझी को भुलाकर
समझ बढ़ाने सुमन्त आना।

विचार मन में घुमड़ रहे हैं
ये बादलों से उमड़ रहे हैं ।
मगर ये जा कर किसे सुनाएं
हम अपनी पीड़ा किसे बताएं ।
दुखों के स्वर को हमारे सुनने
कभी ऋतु के महंत आना।

150

सभी हैं अपने सभी पराए
किसी  की पीड़ा कही न जाए ।
हमारे कांधे पे हाथ रखना
हमेशा तू अपना साथ रखना।
हमारी खातिर दिलों में अपने
खुशी तू लेकर अनंत आना।

500
200

अभी समय कुछ डरा हुआ है
गले- गले तक भरा हुआ है ।
शिशिर को छूकर जरा समझना
यहां पे तुम भी जरा संभलना।
कभी मुसीबत में गर बुलाएं
तो हमसे मिलने तुरंत आना।

आशीष दशोत्तर

12/2, कोमल नगर
रतलाम, मो.9827084966

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।