कलेक्टर सूर्यवंशी की संवेदनशीलता फिर आई सामने, कलेक्ट्रेट आए बुजुर्ग को गांव लौटने में हो गई देर तो नायब तहसीलदार के वाहन से भिजवाया

रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी संवेदनशीलता की मिसाल बन चुके हैं। उनकी संवेदनशीलता का उदाहरण एक बर फिर नजर आया।

Jan 14, 2023 - 01:00
 0
कलेक्टर सूर्यवंशी की संवेदनशीलता फिर आई सामने, कलेक्ट्रेट आए बुजुर्ग को गांव लौटने में हो गई देर तो नायब तहसीलदार के वाहन से भिजवाया
पलसोड़ा निवासी बुजुर्ग खीमाजी कलेक्टर सूर्यवंशी की संवेदनशीलता को धन्यवाद देते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसी आवेदन को लेकर आए ग्राम पलसोड़ा के बुजुर्ग खीमा आंजना को गांव लौटने में देर हो गई तो कलेक्टर ने नायब तहसीलदार के वाहन से उनके घर तक भिजवाया।

जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय बुजुर्ग खीमा आंजना अपने भूमि संबंधी कार्य को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आए थे उन्हें अपने गांव पसलोड़ा लौटने में देर हो गई। आंजना गांव से बस में आए थे। वापसी के लिए उन्हें वाहन नहीं मिला।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को यह पता चला तो उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को निर्देशित किया कि वे खुद अपने वाहन से बुजुर्ग खीमाजी को उनके घर तक छोड़कर आएं। शर्मा ने अपने वाहन में बुजुर्ग को बिठाकर घर तक पहुंचाया। परिजन ने कलेक्टर सूर्यवंशी को उनकी संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।