एक्शन : बालिका छात्रावास में सो रहा था रसोइया का पति, मूलभूत सुविधाएं भी नदारद, कलेक्टर ने अधीक्षिका को किया निलंबित

अनुसूचित जाति वर्ग की बालिकाओं के छात्रावास में अयमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर राजेश बाथम ने छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया।

Jul 25, 2024 - 00:27
Jul 25, 2024 - 00:45
 0
एक्शन : बालिका छात्रावास में सो रहा था रसोइया का पति, मूलभूत सुविधाएं भी नदारद, कलेक्टर ने अधीक्षिका को किया निलंबित
रतलाम में अजा बालिका छात्रावास में अनियमितता मिलने पर छात्रावास अधीक्षिका निलंबित।

 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम ने शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की अधीक्षिका रूपा मैड़ा को निलंबित कर दिया है। अधीक्षिका के विरुद्ध यह कार्रवाई उनके पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता और छात्रावास में अनधिकृत रूप से पुरुष के रहने पर की गई है।

जानकारी के अनुसार रतलाम के आनंद कॉलोनी स्थित शासकीय अजा सीनियर बालिका छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई की थी। उन्होंने अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार करने, खानपान और मूलभूत सुविधाओं में कमी होने तथा छात्रावास में रात में अनधिकृत रूप से अन्य पुरुष के रहने का आरोप लगाया था। इस पर अपर कलेक्टर तथा अन्य दो महिला अधिकारियों द्वारा छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने आरोप सही पए जाने पर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किए।

ये मिली अनियमितताएं

प्रतिवेदन में जांच अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास अधीक्षिका का छात्रावास पर नियंत्रण नहीं है। वहां छात्रावास की महिला कर्मचारी गीता बाई (रसोइया) का पति अनधिकृत रूप से रात में छत्रावास में रहता है। जांच के दौरान छात्राओं को उपलब्ध होने वाली मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं। पेयजल की समुचित व्यवस्था, पुस्तकालय की अनुपलब्धता के साथ ही परिसर में गंदगी और उचित रखरखाव भी नहीं पाया गया। अन्य कई अनियमितताएं भी पाई गईं। कलेक्टर ने अधीक्षिका के उक्त कृत्य को कृत्य गंभीर और आपत्तिजनक लापरवाही मानते हुए अनुशासनहीनता बताया। इसके लिए उन्होंने अधीक्षिका मैड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।