“मैं अधिकारी नहीं, आपका साथी हूं” -पदभार ग्रहण करने के बाद बोले नए DPC अखिलेश राजपूत, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया स्वागत
रतलाम जिला शिक्षा केन्द्र में लंबे समय से रिक्त डीपीसी पद पर अखिलेश राजपूत ने पदभार ग्रहण किया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उनका भव्य स्वागत कर शिक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा दिलाया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम। लंबे समय से रिक्त चल रहे जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम के महत्वपूर्ण पद जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) पर सोमवार को अखिलेश राजपूत ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नवागत डीपीसी अखिलेश राजपूत के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने किया। संघ पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ की ओर से संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील गौड़ एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने रतलाम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का भरोसा भी दिलाया।
ये भी पढ़ें
पदनाम में ही लिखा है समन्वयक- अखिलेश राजपूत
पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) राजपूत ने शिक्षकों और संघ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं कोई अधिकारी नहीं हूं, मेरे पदनाम में ही समन्वयक लिखा है। मैं भी आपका ही साथी हूं। हमें शासन की समस्त योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। इसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। आपके सहयोग के बिना शासन की विभिन्न योजनाओं को पूरी सफलता के साथ लागू नहीं किया जा सकता। जहां भी किसी प्रकार की परेशानी आएगी, मैं सबसे आगे आपके साथ खड़ा रहूंगा। हम सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।”
ये भी पढ़ें
ये रहे उपस्थित
स्वागत कार्यक्रम में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील गौड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा, रमेश उपाध्याय, किरण पाटीदार, जिला सह कोषाध्यक्ष सावन पारगी, जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश सिंह जादौन, तरन्नुम जहाँ, रामलाल निनामा, धर्मेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह सिसौदिया, कैलाश डामोर, जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, भूप्रकाश मालवीय, जगदीश शर्मा, प्रकाश वर्मा, तोलराम कुलमी, रमेश वाघेला, महेन्द्र सिंह राठौर, दिलीप दखड़िया, धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
नई गति मिलने की उम्मीद
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन डीपीसी धर्मेंद्र सिंह हाड़ा के स्थानांतरण के बाद पद रिक्त था। इस दौरान एपीसी राजेश झा के पास डीपीसी रतलाम का अतिरिक्त प्रभार था। अब अखिलेश राजपूत के पदभार ग्रहण करने से जिला शिक्षा केन्द्र के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।ये भी पढ़ें








