क्या आपको भी था इसका इंतजार ? यह है रतलाम शहर में बूथवार डाले गए मतों का ब्योरा, आप भी विश्लेषण कीजिए और अनुमान लगाइए कि किसके सिर सजेगा ताज

राजनीतिक दल, सट्टेबाज और लोग रतलाम शहर में हुए मतदान के आधार पर यहा अनुमान लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि विधायकी का ताज किसके सिर पर सजने वाला है। अगर आप भी ऐसा अनुमान लगा रहे हैं तो मतदान के बूथवार आंकड़े इसमें मददगार हो सकते हैं।

Nov 19, 2023 - 03:11
Nov 19, 2023 - 03:44
 0
क्या आपको भी था इसका इंतजार ? यह है रतलाम शहर में बूथवार डाले गए मतों का ब्योरा, आप भी विश्लेषण कीजिए और अनुमान लगाइए कि किसके सिर सजेगा ताज
रतलाम में किसके सिर सजेगा ताज?

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर 2023 को मतदान हुआ। शहर में कुल 73.49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इसके आधार पर राजनीतिक दलों के साथ ही आमजन भी अपने-अपने स्तर पर कयास लगा रहे हैं कि शहर विधायक की कुर्सी पर कौन काबिज होगा। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली रतलाम शहर विधानसभा सीट पर विधायक चेतन्य काश्यप तीसरी बार भी निर्वाचित होंगे या इस कांग्रेस के पारस सकलेचा, इसे लेकर शहर का सट्टाबाजार भी गरमाया हुआ है। लोग बूथवार गिरे मतों की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे 3 दिसंबर को आने वाले परिणाम को लेकर अभी से अनुमान लगा सकें। हम यहां रतलाम शहर के सभी 249 बूथ में डाले गए मतों की जानकारी दे रहे हैं जो औरों के साथ ही आपको भी अनुमान लगाने में मददगार हो सकते हैं। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।