MSME दिवस पर कैबिनेट मंत्री काश्‍यप ने CM यादव का किया स्वागत, उद्यमियों से भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने में योगदान का आह्वान किया

MSME दिवस पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्‍यप ने किया CM डॉ. मोहन यादव का स्वागत। उन्होंने MSME उद्यमियों से भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने में योगदान का आह्वान भी किया।

Jun 28, 2024 - 16:44
Jun 29, 2024 - 08:32
 0
MSME दिवस पर कैबिनेट मंत्री काश्‍यप ने CM यादव का किया स्वागत, उद्यमियों से भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने में योगदान का आह्वान किया
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादिव का स्वागत करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विश्व एमएसएमई दिवस पर आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर काश्‍यप ने मुख्यमंत्री को एमएसएमई क्षेत्र में प्रदेश में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही छोटे उद्योगों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए शासन स्तर पर विभाग को दिये जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया।

एमएसएमई उद्यमी महती योगदान दें

विश्‍व एमएसएमई दिवस पर मंत्री काश्‍यप ने इस क्षेत्र के उद्यमियों से आह्ववान किया कि वे भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने में महत्‍वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर सभी उद्यमियों को शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में देश कई क्षेत्रों में उचांइयां प्राप्‍त कर रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में एमएसएमई क्षेत्र में नई नीतियों का निर्माण किया गया है।

काश्यप ने कहा कि 18 से 20 नये औद्योगिक क्षेत्र एवं क्‍लस्‍टर, जो सिर्फ एमएसएमई को समर्पित हों, बनाने का निर्णय किया गया है। इस क्षेत्र के उद्यमियों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जो देश में सर्वाधिक है। इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने से जहां युवाओं के लिये रोजगार का सृजन होगा वहीं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह भारत का परंपरागत क्षेत्र है। जब भारत विश्व का सिरमौर हुआ करता था, उस समय भी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।