दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिसर्मी के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं, TI और SDOP को धमकाया, कहा- ‘बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी की धौंस मत दिखा…’ 

मप्र की राघौगढ़ पुलिस ने राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भजीते आदित्य विक्रम सिंह व उनके चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई आदित्य विक्रम सिंह द्वारा पुलिसकर्मी, टीआई और एसडीओपी को धमकाने के मामले में हुई है।

Oct 11, 2024 - 22:38
Oct 12, 2024 - 00:47
 0
दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिसर्मी के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं, TI और SDOP को धमकाया, कहा- ‘बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी की धौंस मत दिखा…’ 
पुलिस के साथ अभद्रता कर रहे ये महाशय राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह हैं।

एसीएन टाइम्स @ गुना । कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भजीते आदित्य विक्रम सिंह का पुलिस को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे रूट डायवर्ट करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को धमकाते हुए कहा कि “बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी की धौंस मत दिखाना…।” मामले में पुलिस ने उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामला राघौगढ़ का है। यहां पुलिस द्वारा मैं भी अभिमन्यु अभियान चल रहा है। अभियान महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी दौरान मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह की ड्यूडी दे रहे पुलिसकर्मी से झड़प हो गई। इसके वायरल वीडियों में कार्यक्रम के दौरान आदित्य विक्रम सिंह ने SDOP और TI को कार्यक्रम बंद करने की धमकी दे डाली। इस पर TI जुबेर खान ने उनसे कहा कि यह अभिमन्यु कार्यक्रम है, तो उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि “कोई कार्यक्रम नहीं होगा, बंद कर, जाइए।” आदित्य विक्रम सिंह ने वहां मौजूद कॉलेज स्टूडेंट से भी अभद्रता की और कहा कि- “यहां से जाओ, हो गया कार्यक्रम।”

(भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के X हैंडल से साभार)

महिला पुलिसकर्मी से भी की अभद्रता

आदित्य विक्रम सिंह ने चाचा दिग्विजय सिंह और पिता लक्ष्मण सिंह का रुतबा झाड़ने की भी कोशिश की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को धमकाते हुए कहा, कि- “बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी का धौंस मत दिखाना।” उन्होंने महिला पुलिसकर्मी से भी अभद्रता की। मामले में पुलिस ने आदित्य विक्रम सिंह और उनके वाहन चालक के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।