रतलाम : नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष 28 जनवरी को स्वागत रैली के रूप में कार्यालय पहुंचकर संभालेंगे पदभार, मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक

भाजपा के रतलाम के नए जिला अध्यक्ष 28 जनवरी को रतलाम पहुंच कर पदभार संभालेंगे। इस मौके पर भाजपा स्वागत रैली निकालेगी।

Jan 27, 2024 - 19:10
Jan 27, 2024 - 21:28
 0
रतलाम : नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष 28 जनवरी को स्वागत रैली के रूप में कार्यालय पहुंचकर संभालेंगे पदभार, मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक
बैठक लेकर स्वागत रैली को संबोधित करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय 28 जनवरी को जिलाध्यक्ष के रूप में पहली बार रतलाम आएंगे। उनके नगर आगमन पर महू रोड फव्वारा चौक से स्वागत रैली निकाली जाएगी। उपाध्याय रैली के रूप में पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

स्वागत रैली 28 जनवरी को सुबह 10.30 बजे महू रोड फव्वारा चौक से आरंभ होगी। यह दिलबहार चौराहा, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, धानमण्डी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनीचौक, घांस बाजार, माणकचौक, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि उपाध्याय के पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणी मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री काश्यप ने की तैयारियों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री काश्यप ने शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें स्वागत रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वागत रैली एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान शहर में मंच बनाकर भव्य स्वागत करने एवं रैली में अधिक से अधिक उपस्थित सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहौरी, नंदकिशोर पंवार, सुबेंन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।