स्मृति शेष ! सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का समापन 11 अप्रैल को, शबद कीर्तन और शोकसभा भी होगी

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के 16 साल अध्यक्ष रहे सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में आयोजित श्री अखंड पाठ साहब की समाप्ति 11 अप्रैल को होगी।

Apr 10, 2026 - 23:39
 0
स्मृति शेष ! सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का समापन 11 अप्रैल को, शबद कीर्तन और शोकसभा भी होगी
दिवंगत गुरनाम सिंह डंग।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति रतलाम के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 11 अप्रैल 2026 को होगा। इसी दिन अफसोस की बैठक (शोकसभा) होगी और शबद कीर्तन भी होगा।

Google NewsFollow Us
150

स्व. राजेंद्र सिंह डंग के पुत्र, स्व. सुरेंद्रपाल सिंह, रणजीत सिंह और सतपाल सिंह के भाई, मनमीत सिंह (अंकित), गगनदीप सिंह (अर्पित) तथा बलजीत अग्निहोत्री (सोनल) के पिता गुरनाम सिंह का निधन 7 अप्रैल को हो गया था। उनके आत्मिक कल्याण के लिए डंग परिवार द्वारा न्यू रोड स्थित श्री गुरु सिंघ सभा के गुरुद्वारे में अंतिम अरदास एवं भोग का आयोजन किया जा रहा है।

500
200

ये भी पढ़ें

गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहब का पारायण हो रहा है जिसकी समाप्ति 11 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे होगी। इसके बाद शबद कीर्तन का आयोजन होगा। सुबह 11.00 से दोपहर 12.30 बजे तक जसकरण सिंघ (पटियाला वाले) हुजूर रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर प्रस्तुति देंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 से 1.00 बजे तक श्री गुरु सिंघ सभा न्यू रोड रतलाम के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मान सिंघ एवं साथी शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक अफसोस की बैठक (शोकसभा) भी होगी।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।