प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर विद्यालय में किया स्वागत, पाठ्य पुस्तकें और साइकिल भेंट की

रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें और साइकिल वितरित की गईं।

Apr 3, 2026 - 00:38
 0
प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर विद्यालय में किया स्वागत, पाठ्य पुस्तकें और साइकिल भेंट की
प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया। इसमें अतिथियों ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पाठ्य पुस्तकें और साइकिल भेंट की गईं। इस दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

प्रवेशोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। अन्य अतिथियों में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्माकलेक्टर मिशा सिंह पार्षद अनीता कटाराभोपाल से आए ओआईसी आरएसके वैभव श्रीवास्तवसंयुक्त संचालक कार्यालय उज्जैन से आए सहायक संचालक (क्रीड़ा) रामसिंह बनिहार (प्रेक्षक) एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। जिला शिक्षा अधिकारी लोढ़ा ने स्वागत भाषण दिया। बीआरसी विवेक नागर प्रवेशोत्सव की रूपरेखा बताई।

प्रवेशोत्सव शिक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक- प्रदीप उपाध्याय

मुख्य अतिथि उपाध्याय ने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहींबल्कि शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज का यह अवसर हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का है। शिक्षा ही वह माध्यम हैजो व्यक्ति को आत्मनिर्भरजागरूक और सशक्त नागरिक बनाती है। उपाध्याय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। शासन की योजनाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हैंजिनका लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा।

ये भी पढ़ें


शिक्षा सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम- मिशा सिंह

कलेक्टर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हर विद्यार्थी को अपने जीवन में ऐसा मुकाम हासिल करने का प्रयास करना चाहिए जिससे वह अपने परिवारविद्यालय और जिले का नाम रोशन कर सके तथा समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सके। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आनेअनुशासित दिनचर्या अपनाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

Google NewsFollow Us

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं विद्यार्थी- मनीषा शर्मा

नगर निगम अध्यक्ष शर्मा ने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। पार्षद कटारा ने विद्यालय को व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। संबोधित के बाद अतिथियों ने कक्षा से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें तथा 12  साइकिल वितरित की जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्राचार्य कुमावत ने बताया कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास शैक्षणिकनैतिकसांस्कृतिक एवं खेलकूद के लिए निरंतर प्रयासरत है। संचालन आशीष दशोत्तर किया। आभार बीआरसी नागर ने माना।

ये भी पढ़ें

ये उपस्थित रहे

आयोजन में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावतडीपीसी राजेश झायोजना अधिकारी जितेंद्र जोशीजिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेन्द्र ठाकुरएपीसी मुकेश राठौरविकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. एल. डामर सहित शिक्षकविद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।