सामाजिक समरसता अभियान : संत रविदास मंगल कलश यात्रा 20 अगस्त को, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता अभियान के तहत 20 अगस्त को रतलाम में मंगल कलश यात्रा निकलेगी। गुलाब चक्कर से शुरू होकर यात्रा संत रविदास चौक पहुंचेगी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सामाजिक समरसता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 20 अगस्त को नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में हुई बैठक ली। उन्होंने आयोजन की तैयारियों पर भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा की। जिला टोली संयोजक एवं जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ गुलाब चक्कर से होगा और नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर यह यात्रा संत रविदास चौक पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। यात्रा में संतगण भी शामिल होंगे। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी एवं अशोक जैन ‘लाला‘ सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें







