मोहर्रम : आज कत्ल की रात, अपने-अपने स्थान से उठेंगे ताजिए - अखाड़े, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्शन प्लान, जानिए- क्या रहेगी व्यवस्था

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को ताजिये और अखाड़ों के निकलने के दौरान परिवर्तित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

Jul 28, 2023 - 00:52
Jul 28, 2023 - 01:08
 0
मोहर्रम : आज कत्ल की रात, अपने-अपने स्थान से उठेंगे ताजिए - अखाड़े, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्शन प्लान, जानिए- क्या रहेगी व्यवस्था
रतलाम शहर में 28 जुलाई को नो एंट्री।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुस्लिम धर्मावलंबियो द्वारा मोहर्रम के अंतर्गत 28 जुलाई (शुक्रवार) को कत्ल की रात का पर्व परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। रात को ताजिये और अखाड़े अपने स्थान से उठकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर वापस अपने मुकाम पर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट एवं डायवर्सन प्लान तैयार किया है।

यातायात पुलिस के अनुसार कत्ल की रात ताजिये व अखाड़े निकलने के दौरान आमजन की सुविधा को देखते हुए यातायात व्यवस्था नियत की गई है। ताजिये एवं अखाड़े निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने शहर की आम जनता से अपील की है कि कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचें। 

यह रहेगी यातायात व्यवस्था

  • शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन शहर सराय से धानमंडी व आबकारी चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग से गुजर सकेंगे।
  • आरोग्यम हॉस्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस रूट के स्थान पर शहर सराय की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।
  • घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके स्थान पर चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग से अपने गन्तव्य तक पहुंच सकते हैं।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।