रतलाम ग्रामीण विधानसभा में आज होंगे कांग्रेस के दो कार्यकर्ता सम्मेलन, लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित ये वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

कांग्रेस द्वारा 21 अप्रैल को रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के दो सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

Apr 21, 2024 - 08:42
Apr 21, 2024 - 09:56
 0
रतलाम ग्रामीण विधानसभा में आज होंगे कांग्रेस के दो कार्यकर्ता सम्मेलन, लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित ये वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस प्रत्याशी- रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकसभा निर्वाचन 2024 में विजयी होने के लिए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 21 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसमें रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पिपलोदी फंटा राधास्वामी आश्रम पर पहला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। दूसरा कार्यकर्ता सम्मेलन नामली बायपास स्थित रामा श्री हीरिया फार्महाउस पर होगा। दोनों सम्मेलनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, सैलाना के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, झाबुआ विधायक एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया तथा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के रतलाम ग्रामीण के चुनाव समन्वयक नीरज सोनी शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित होने की अपील मुंदड़ी, बिलपांक, नामली और रतलाम ग्रामीण की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा की गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।