प्रशासनिक फेरबदल : मध्यप्रदेश में आठ IAS अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव, रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला आदेश भी बदला

मध्यप्रदेश सरकार ने आठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह का शहडोल तबादला आदेश संशोधित कर उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल : मध्यप्रदेश में आठ IAS अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव, रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला आदेश भी बदला
मप्र के 8 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में एक बार फिर बदलाव करते हुए मंगलवार को आठ अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए। नई सूची में तीन जिलों के कलेक्टरों सहित कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सबसे प्रमुख बदलाव रतलाम की कलेक्टर मिशा सिंह की पदस्थापना को लेकर हुआ है। दो दिन पहले उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब संशोधित आदेश जारी कर उनकी नई पदस्थापना नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त के रूप में की गई है।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व देर रात प्रदेश सरकार ने 21 IAS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की थी। अधिकांश अधिकारी अभी नई पदस्थापना पर कार्यभार भी ग्रहण नहीं कर पाए थे कि मंगलवार को एक और संशोधित सूची जारी कर आठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया गया। नई सूची में वर्ष 2011 बैच के दिनेश जैन और गिरीश शर्मा, 2014 बैच के अंकित अस्थाना, 2015 बैच की अदिति गर्ग, पार्थ जायसवाल और मृणाल मीणा, 2016 बैच की मिशा सिंह तथा 2017 बैच के कुमार सत्यम शामिल हैं। इसके अलावा 2012 बैच के स्वरोचिष सोमवंशी और 2013 बैच के ऋषि गर्ग की अतिरिक्त जिम्मेदारियों में भी संशोधन किया गया है।

ये भी पढ़ें

मिशा सिंह अब नहीं जाएंगी शहडोल

दो दिन पहले जारी आदेश में रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल का कलेक्टर नियुक्त किया गया था और उनके स्थान पर सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ IAS अजय कटेसरिया को पदस्थ किया है। जानकारी के अनुसार मिशा सिंह ने अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए शहडोल में पदभार ग्रहण करने में असमर्थता जताई थी और शासन से पदस्थापना पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था।

शासन ने परिस्थितियों को देखते हुए उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए संशोधित आदेश जारी किया। अब संशोधित आदेश के अनुसार उन्हें शहडोल भेजने के बजाय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है। इससे एक दिन पूर्व रतलाम के नए कलेक्टर कटेसरिया की ज्वाइनिंग टल गई थी जो अब गुरुवार को संभावित है।

तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले

संशोधित आदेश के बाद छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा को छतरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम को बालाघाट कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस प्रकार संशोधित सूची के बाद शहडोल, छतरपुर और बालाघाट जिलों में कलेक्टर स्तर पर नई नियुक्तियां प्रभावी होंगी।

किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी मिली

ये भी पढ़ें