बड़ा खुलासा ! 1 करोड़ की वसूली के लिए हुई थी सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, 40 लाख की सुपारी लेने वाला मास्टरमाइंड वीनू शर्मा सहित 2 गिरफ्तार

रतलाम के चर्चित सराफा कारोबारी फायरिंग कांड में पुलिस ने मास्टरमाइंड विनोद उर्फ वीनू शर्मा और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख रुपए की सुपारी देकर फायरिंग कराने का खुलासा हुआ। दो आरोपी अब भी फरार हैं।

बड़ा खुलासा ! 1 करोड़ की वसूली के लिए हुई थी सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, 40 लाख की सुपारी लेने वाला मास्टरमाइंड वीनू शर्मा सहित 2 गिरफ्तार
बजरंग दल का पूर्व नेता एवं गोलीकांड का आरोपी विनोद उर्फ वीनू शर्मा व उसका साथी अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

शेयर मार्केट और MCX विवाद से जुड़ी निकली साजिश, दोनों पर 10-10 हजार का था इनाम, दो आरोपी अब भी फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बहुचर्चित सराफा कारोबारी फायरिंग कांड में पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड विनोद उर्फ वीनू शर्मा तथा उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख रुपए की सुपारी देकर सराफा कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई गई थी। इसका उद्देश्य परिवार में दहशत पैदा करना था।

घटना 19 जून 2026 की दोपहर डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में हुई थी। सराफा कारोबारी कमल जैन के घर पर दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली खिड़की का कांच तोड़ते हुए सीधे घर के भीतर जा घुसी थी। जिस स्थान पर गोली लगी, उससे महज कुछ ही दूरी पर सराफा कारोबारी की पत्नी सो रही थीं। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया था।

फायरिंग के बाद सराफा कारोबारी कमल जैन ने बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी विनोद उर्फ वीनू शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने और घर पर फायरिंग कराने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू की तो परत-दर-परत एक बड़े आर्थिक विवाद का खुलासा होता चला गया।

ये भी पढ़ें

शेयर मार्केट और MCX के करोड़ों के विवाद से जुड़ी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि सराफा कारोबारी कमल जैन के पुत्र दिव्यांश जैन और सरवन निवासी सराफा कारोबारी आदित्य सोमानी के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स (MCX) में करोड़ों रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फायरिंग की घटना से महज एक दिन पहले ही कमल जैन ने सरवन थाने में आदित्य सोमानी के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के लिए लगातार धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन उनके घर पर फायरिंग हो गई थी।

पूछताछ में कबूली सुपारी की साजिश

पुलिस की पूछताछ में आरोपी वीनू शर्मा ने कथित रूप से स्वीकार किया कि आदित्य सोमानी ने दिव्यांश जैन से 1 करोड़ रुपए की वसूली कराने के लिए उसे 40 लाख रुपए की सुपारी दी थी। योजना के तहत कारोबारी परिवार में भय का माहौल बनाने के लिए घर पर फायरिंग कराई गई, ताकि दबाव बनाकर रकम वसूली जा सके।

ये भी पढ़ें

पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, फिर भी नहीं बच सके

पुलिस ने वीनू शर्मा और अजय यादव को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। भागने के प्रयास के दौरान एक आरोपी के पैर और दूसरे के हाथ में चोट आई। तलाशी में वीनू शर्मा के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

आठ पहले हो चुके गिरफ्तार, दो अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इनमें विनीत उर्फ चूचू बड़गोत्या, भोला पाटीदार, योगेंद्रसिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा, विकास टांक, अर्जुन सिसौदिया, आदित्य सोमानी, कन्हैयालाल सोलंकी, रवींद्र राजन, अजय चौहान उर्फ गट्टू, सिराज खान शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में जेल में है। जबकि आरोपी वसीम उर्फ पांडू तथा अदनान मुकाती फरार हैं। वसीम बहुचर्चित तरुण सांकला हत्याकांड में भी शामिल था।

ये भी पढ़ें

1रतलाम में वारदात ! शहर के व्यस्ततम इलाके की सराफा दुकान में दिनदहाड़े चोरी, कई बार दुकान के अंदर-बाहर हुआ चोर सोना व नगदी ले उड़ारतलाम में वारदात ! शहर के व्यस्ततम इलाके की सराफा दुकान में दिनदहाड़े चोरी, कई बार दुकान के अंदर-बाहर हुआ चोर सोना व नगदी ले उड़ा2फूटा गुस्सा ! सवा महीने में भी नहीं लगा करोड़ों के जेवर लेकर भागे ज्वैलर जीवन सोनी का सुराग, सराफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तारफूटा गुस्सा ! सवा महीने में भी नहीं लगा करोड़ों के जेवर लेकर भागे ज्वैलर जीवन सोनी का सुराग, सराफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार3उजले कपड़े – काली करतूत ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने गोल्ड कॉम्पलेक्स की जमीन का कर दिया 62 करोड़ में सौदा, सराफा व्यवसायी से 35 लाख ठगे, FIR दर्जउजले कपड़े – काली करतूत ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने गोल्ड कॉम्पलेक्स की जमीन का कर दिया 62 करोड़ में सौदा, सराफा व्यवसायी से 35 लाख ठगे, FIR दर्ज4व्यापारी हैं या अपराधी ? रत्न सम्पत ज्वैलर्स के संचालक पिता-पुत्र पर व्यापारी के घर घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज, सोने की पोची के बकाया रुपए वसूलने के लिए गुंडागर्दी करने का है आरोपव्यापारी हैं या अपराधी ? रत्न सम्पत ज्वैलर्स के संचालक पिता-पुत्र पर व्यापारी के घर घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज, सोने की पोची के बकाया रुपए वसूलने के लिए गुंडागर्दी करने का है आरोप